सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक बच्चे के ईंट फेंकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे बच्चे के कान से खून बहने लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एकघरवा गांव निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र हर्षित सात मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में स्थित किराना की एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। रास्ते में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए हर्षित ने ईंट फेंक दिया। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही श्यामसुंद, सूरज, सरवन, सतेंद्र ने हर्षित को मारा पीटा। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवादप