फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के घेरे में शपथ ग्रहण करने ब्लॉक तक आएंगे प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के घेरे में शपथ ग्रहण करने ब्लॉक तक आएंगे प्रमुख
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा के घेरे में ब्लॉक प्रमुख को घर से लाया जाएगा और फिर शपथ ग्रहण करने के बाद पुलिस उन्हें घर तक पहुंचाएगी। वहीं हर ब्लॉक पर सुरक्षा की कमान एसओ संभालेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन और चुनाव के बीच विभिन्न जगहों पर हुए बवाल को देखते हुए मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिले के 14 ब्लॉकों पर शपथ ग्रहण होना है। जिले में 13 महिला ब्लॉक प्रमुख हैं। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। प्रमुख को घर से सुरक्षा घेरे में ब्लॉक तक लाया जाएगा और फिर शपथ ग्रहण होने के बाद पुलिस घर तक छोडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रमुख के साथ एक दरोगा, दो महिला और दो पुरुष आरक्षी तैनात रहेंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी और बवाल न होने पाए, उसके लिए हर ब्लॉक पर 40-40 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की कमान संबंधित थाने के थानाध्यक्ष रहेंगे। वहीं सीओ क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा की जानकारी लेते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें