फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सौम्या और निशांत ने प्रतिद्वंद्वियों को दी मात

Sat, 04 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में शतरंज खेलते शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व शिक्षा म
विज्ञापन
युवा पेज
विज्ञापन

बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में हुई शतरंज प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को शह-मात दी। बालक-बालिका वर्ग में विश्वविद्यालय और पांच महाविद्यालयों के 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अलग-अलग वर्गों में सौम्या गुप्ता व निशांत विजेता रहे।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की आस्था कसौधन और उसी कॉलेज की सौम्या गुप्ता के बीच खेला। इसमें सौम्या गुप्ता विजेता रहीं।
बालक वर्ग का मुकाबला एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के किशन दूबे और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के निशांत शुक्ला के मध्य खेला गया। इसमें निशांत शुक्ला विजेता रहे। प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव एवं विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने चली पहली चाल
विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सतीश चंद्र द्विवेदी ने चाल चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस दौरान प्रोफेसर भारत भूषण द्विवेदी, डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ. शक्ति जायसवाल, सिद्धार्थनगर शतरंज एसोसिएशन के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, अरविंद तथा अभय त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें