फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: केमेस्ट्री व फीजिक्स ने उलझाया... लेकिन आसान रहा पेपर

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नीट की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के साथ परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से आयोजित नीट की परीक्षा रविवार को 2378 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा केंद्रों पर सकुशल, शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 2412 परीक्षार्थी के अपेक्षा 2378 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों का कहना था कि केमेस्ट्री व फिजिक्स ने कुछ उलझाया लेकिन सब मिलाकर पेपर आसान रहा।
विज्ञापन

केंद्रों पर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने पूरे तन्मयता से परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र छात्रा प्रसन्न होकर केंद्र से बाहर निकलते दिखाई दिए। कुछ परीक्षार्थियों को भौतिक विज्ञान ने कुछ परेशान किया, लेकिन उसके बाद भी परीक्षार्थियों का परीक्षा बेहतर गया। एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से हर साल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट का आयोजन किया जाता है। एनटीए की ओर से इस साल की प्रवेश परीक्षा रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न हुई।
परीक्षा के लिए जिले के सात सरकारी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी और जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल था। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं नीट परीक्षा के जनपदीय नोडल अधिकारी नीरज शुक्ला ने बताया कि एनटीए के नियमों के अनुसार कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 2412 परीक्षार्थी का नामांकन था, जिसमें 34 अनुपस्थित थे। डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व अन्य समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की ओर से भी सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। संबंधित एसडीएम एवं थानाध्यक्ष परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें