फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटे गए चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। विधायक विनय वर्मा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी देते हुए 13 आवेदकों में चेक वितरित किया। विधायक ने कहा कि उद्योग संचालन हेतु ब्याज रहित लोन योजना प्रदेश सरकार की अनोखी पहल है। यह बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर जीवन यापन करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह रोजगार के अवसर के साथ प्रदेश के तरक्की का सहयोगी बनेगा। योजना के लाभ के लिए विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग आवेदन अवश्य करें। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में संचालित कामन सर्विस सेंटर के संचालकों से कहा कि वह सभी आवेदन करने वाले का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें