फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से 33 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से 33 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के 29 छोटे किसानों का धान और गेहूं उधार खरीदकर तैंतीस लाख रुपये हड़पने के मामले में गोल्हौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के किसान शोहरत चौधरी, राकेश कुमार त्रिपाठी, गिरिजेश धर द्विवेदी, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, राम गुलाम, रामकिशोर, केदारनाथ, गोपाल प्रसाद आदि ने बताया कि पिछले साल का उनका धान और गेहूं विशुनपुर निवासी संतलाल अग्रहरि व उसके भाई श्यामलाल के अलावा शोहरतगढ़ कस्बा निवासी नंदलाल, जगलाल और दो अज्ञात लोगों ने खरीदा था। खरीदारों ने विश्वास दिलाया था कि गल्ला मंडी में बेचकर 10 से 15 दिन में कीमत चुकता कर देंगे, लेकिन पैसा मांगने पर वे आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन

एक साल से ऊपर हो गया है, लेकिन उनका भुगतान नहीं हो रहा है। इन किसानों के अलावा थाना क्षेत्र के अन्य 21 किसानों ने भी नागापार निवासी रामप्रसाद व उसके पुत्र रामजतन, रामसुभग, श्यामसुंदर तथा ग्राम करही निवासी पंगुल पर धान-गेहूं का मूल्य हड़प लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को किसानों ने धोखाधड़ी करने वाले खरीददारों व उनके दस सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने कहा कि बीते काफी दिनों से अलग-अलग किसान शिकायत लेकर आ रहे थे। इस प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें