फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया, सुनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया, सुनी बात
विज्ञापन

तहसीलदार पर आरोप के मामले की जांच शुरू
क्वारंटीन में लोगों को लंच पैकेट वितरण में कमीशन मांगने के आरोप का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। क्वारंटीन हाउस में रखे गए लोगों को वितरण किए जाने वाले लंच पैकेट के वितरण में कमीशन मांगने के आरोप से जुड़े मामले की एसडीएम सदर ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम ने आरोप लगाने वाले लेखपाल और आरोपित तहसीलदार को बुला कर उनका पक्ष सुना।
गौरतलब है कि महानगरों से आकर क्वारंटीन लोगों को तहसील प्रशासन की ओर से लंच पैकेट देने की जिम्मेदारी है। लंच पैकेट बनाने और वितरण करने के लिए सामुदायिक किचन अस्थायी किचन स्थापित किया गया है। उसका पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बने सामुदायिक किचन के प्रभारी लेखपाल महेंद्र कुमार साहनी को बनाया था। सात अप्रैल को उन्होंने प्रभारी की जिम्मेदारी ली थी। इस बीच उन्होंने शनिवार को लेखपाल संगठन को पत्र देकर तहसीलदार सदर पर आरोप लगाया कि प्रति व्यक्ति 40 रुपये लंच पैकेट के लिए 25 रुपये जमा कराते हुए 15 रुपये में लंच पैकेट वितरण करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पर अमर्यादित भाषा बोलने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। एसडीएम सदर उमेश चंद निगम ने बताया कि लेखपाल, उनके संगठन के पदाधिकारी और तहसीलदार को बुलवाया था। दोनों लोगों से मामले के बारे में वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें