फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र की पूजा से ही जीवन सार्थक होता है

Tue, 05 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर स्थित रामलीला मैदान में चल रहे संगीतमय श्रीरामकथा के प्रवचन में 6वें दिन सोमवार रात अवधधाम से आए बाल संत स्वामी स्वरूपानंद ने लोगों को चरित्र की पूजा पर जोर दिया। कहा कि चरित्र की पूजा से ही जीवन सार्थक होता है। मानव को परम पिता परमेश्वर की शरण में रहकर और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सनातन धर्म का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम आदर्श हैं, जिनके चरित्र की पूजा होती है। वर्तमान परिवेश में समाज के अंदर तमाम विसंगतियां व्याप्त हो गई हैं, जिसे दूर कर समाज में धार्मिक संस्कार बढ़ाना होगा।
स्वामी जी ने कहा कि राम चरित्र मानस काफी सरल है तो काफी कठिन भी, जो जैसा चाहता है वैसा राम चरित्र मानस में गोस्वामी तुलसी दास ने लिखा है। उन्होंने कहा कि वह जीवन बेकार है, जिसमें हरि सुमिरण और संस्कार न हो।
विज्ञापन

सनातन धर्म व धार्मिक संस्कारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि एक पत्थर सड़क पर होता है और एक मंदिर में, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। मंदिर के पत्थर में वैदिक मंत्रों से प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, जो भगवान हो जाता।
उन्होंने कहा कि यदि संसार रूपी मोह से छुटकारा लेना है तो हरि का सुमिरण करना होगा। कथा में स्वामी ने भगवान विष्णु के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर विस्तार से बताया। इसके पूर्व मानसरसिक पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि भगवान की आराधना ही जीवन को धन्य बनाता है।
कथा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने दीप प्रज्जवलित व श्रीराम दरबार की आरती कर किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी अग्रहरि, मधुसूदन अग्रहरि, शक्तिमणि, गौरव मिश्रा, अजीत उर्फ टुनटुन अग्रहरि, शिवपूजन कसौधन, प्रमात्मा प्रसाद गुप्ता, राकेश, अनूप, पंडित हरिश्चंद्र दुबे, सुधांशु अग्रहरि, अजय पांडेय, रामानंद सागर, रामप्रकाश गौतम, सतेंद्रवीर सिंह भाटिया, प्रकाश बीडीसी, हरीराम साहू, मोहित, मनोज, दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें