हल्की बारिश के बाद छंट गई बदली
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को दोपहर में हुई रिमझिम बारिश के बाद बदली छंट गई। उसके बाद उमस और बढ़ गई। आद्रता के बीच तापमान अधिक होने के कारण गर्मी के साथ उमस होने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तीन दिनों तक जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
जिले में अधिकमत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। हवा की औसत रफ्तार नौ किमी प्रति घंटा रही।
तीनों कारणों से गर्मी और उमस हुई। कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह के अनुसार, मानसून की सक्रियता के आधार पर तेज बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।