फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग पर केक काटकर मनाया जश्न

Thu, 24 Aug 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील के बार एसोसिएशन भवन में चंद्रयान-थ्री के सफल लैंडिंग और चंद्रमा पर वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराए जाने पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने केक काटकर देश की कामयाबी की खुशी जताई। भारत माता की जय का नारा लगाकर देश के गौरव के प्रति समर्पित करने वाले वैज्ञानिकों के सफल प्रयास पर लोगों ने देश का गुणगान गया।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों ने जो इतिहास रचा है, उससे हमारा देश विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर सफलता का ध्वज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फहराने का काम किया है। इस दौरान शैलेंद्र रावत, दुर्गेश श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, रूपेंद्र मोदनवाल, शिवशंकर चर्तुवेदी, अंशु श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल यादव, नदीम अहमद तथा समाजसेवी असगर जमील रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें