भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला की बैठक में उपस्थित मंचासीन
सिद्धार्थनगर। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता मतदाताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करें।
ये बातें भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित वोटर चेतना महाभियान की कार्यशाला में कही। जिला प्रभारी रामजियावन मौर्या ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। इस दौरान नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, बृजबिहारी मिश्र, रामकुमार कुंवर, साधना चौधरी, लालजी त्रिपाठी, रामनेवास यादव आदि मौजूद रहे।