फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान सहित दो गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार को क्षेत्र के सिकौथा गोशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी में एक ग्राम प्रधान भी है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी खेती की ओर गई थी। इसी बीच ग्राम प्रधान और अन्य ने उसके पकड़ लिया और के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आकर घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने केस दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की। घटना पांच दिन पहले हुई थी। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान इंतजार खान और अतिकुररहमान निवासी बस्ती बरगदवा थाना त्रिलोकपुर पर सामूहिक दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी बीच शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी क्षेत्र के सिकौथा गोशाला के पास गिरफ्तार कर लिया।
थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। इसमें एक अन्य आरोपी भी शामिल बताया जा रहा है जो पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को सिकौथा गोशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें