फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज हवा के साथ आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में स्थित गार्डन में धूप का आनंद लेते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धूप खिलने के बाद बुधवार को मौसम विभाग की जारी चेतावनी से लोग पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूरे दिन 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के अलावा, गरज, तड़क के साथ घनघोर बरसात होने की संभावना है, मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद एक से 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश भी जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के जारी चेतावनी के अनुसार बुधवार को पूरे दिन मौसम खराब रहेगा। इस दौरान हवाओं के चलने से जहां तापमान गिरेगा। वहीं गरज तड़क के साथ बरसात भी होगी, जिससे लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। पूरे दिन मौसम खराब होने से बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता भी घट जाएगी।
विज्ञापन

कोहरा छाने व बरसात होने से कड़ाके की ठंड से लोग एक बार फिर ठंड की गिरफ्त में आ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी रहेगी। इससे बचने के लिए लोग अपने घर के दरवाजे खिड़की को पूरी तरह से बंद करके रखे। जबकि कच्चे मकान, बड़े पेड व रास्ते में चलने से भी बचने का चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को धूप खिली रही, इससे लोगों को ठंड का भी अहसास कम होने लगा है, लेकिन सूर्यास्त होने के बाद लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मौसम पूरी तरह खराब रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें