17 लोगों का शांतिभंग में चालान
बांसी कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली की पुलिस ने गांव में उत्पात करने की कोशिश के मामले में 17 लोगों मुकदमा दर्ज किया। बुधवार शाम उन्हें गिरफ्तार करके शांतिभंग के मामले में चालान कर दिया। आरोपियों में कई गांव के लोग शामिल हैं।
कोतवाल बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि कहीं जमीन का विवाद तो कहीं चुनाव के बाद कुछ लोग आपस में विवाद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें बवाल और मारपीट भी हो रही है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार गांवों पर नजर बनाए हुई है। बुधवार को गांव में घूमकर उत्पात करने की कोशिश करने के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने रामदास, रामसागर, दिनेश, राजू, बुद्धिराम राधेश्याम निवासी गोहर, अफसर अली, अमजद अली निवासी जनियाजोत, आलोक निवासी बभनिताल, दुर्गेश, अजय, राजेंद्र, संजीव, रामप्रसाद, रामनिवास, बलिराम, रघुवीर निवासी पिपरहिया थाना कोतवाली बांसी के खिलाफ केस दर्ज करने उन्हें शांतिभंग के मामले में चालान कर दिया गया।