फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी जन्म पर उत्सव: सीएचसी में दो दर्जन माताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को प्रशस्ति पत्र और बेबी किट प्रदान की गई, वहीं नवजात बेटियों के जन्म की खुशी में केक भी काटा गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम मानसिक कल्याण विभाग और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह रहीं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बेटियों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं। उन्होंने महिलाओं को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से मानसिक स्वास्थ्य विभाग की प्रतिनिधि वर्षा सिंह ने महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल है, जिसके माध्यम से तनाव, चिंता, अवसाद या मानसिक संकट की स्थिति में विशेषज्ञों से परामर्श और सहायता प्राप्त की जा सकती है।
वहीं वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मीनू जायसवाल ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 181 महिला हेल्पलाइन तथा 1090 महिला हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार, अमित उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें