फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहराया तिरंगा, मनाई जश्न-ए-आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिजां में गूंजा जन, गण, मन
विज्ञापन

सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
स्कूली बच्चों ने गाए देशभक्ति के तराने, खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में गुरुवार को देशभक्तिपूर्ण वातावरण में जश्न-ए-आजादी मनाई गई। राष्ट्रीय पर्व पर उत्साह के साथ सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने जहां रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया वहीं, दौड़ प्रतियोगिता, मलिन बस्तियों में साफ-सफाई, रक्तदान शिविर व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं।
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। ब्लड बैंक पहुंचकर डीएम ने स्वयं रक्तदान किया। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कारागार में बंद महिला/पुरुष कैदियों में निशुल्क चश्मे बांटे गए। सनई तिराहे पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विकास भवन पर सीडीओ हर्षिता माथुर, जनपद न्यायालय पर जिला जज, पुलिस लाइन में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, जिविनि अवधेश नारायन मौर्य, बीएसए राम सिंह, डीएफओ आकाश दीप बधावन ने अपने-अपेन कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। मुख्यालय स्थित भीमापार में 43वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल के मुख्यालय व भारत-नेपाल सीमा पर स्थापित सभी सीमा चौकियों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण निर्माण निगम के मुख्य अभियंता इंजीनियर ओपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। सिटी पब्लिक स्कूल थरौली, देवेन्द्र नाथ इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नालाजी, आजाद डिग्री कॉलेज करौंदा मसिना, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल धेंसा नानकार, नवीन मांटेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममतागृह संस्थान जगमोहनी में प्रभातफेरी निकाली गई। महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गांधी कीमनमोहक झांकी निकाली गई।
बढ़नी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्टम कार्यालय में अधीक्षक सपन कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी कार्यालय पर रंजीत वैद्य, गांधी आदर्श विद्यालय पर विद्यालय सोसाइटी अध्यक्ष कुणाल शाह, ब्रजवेश्वरी इंटर कालेज घरुवार पर प्रबंधक साधना चौधरी, सेंट जेयूडस स्कूल में कस्टम अधीक्षक सपन कुमार श्रीवास्तव, यूरो किट्स पर प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. एचएस चौधरी, विकास खंड कार्यालय पर वीडियो आरवी राय, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष निसार बागी के साथ अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता, पुलिस चौकी पर इंचार्ज महेश सिंह, थाना पर आरबी सिंह, अब्दुल कलाम आजाद स्कूल पर प्रबंधक रशीद, डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल पर प्रबंधक मोबीजन खान, ईशाअतुल इस्लाम पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष कन्हैया मित्तल ने ध्वजारोहण किया।
हल्लौर/बेवा प्रतिनिधि के मुताबिक हल्लौर स्टेट बैंक में मैनेजर मो. अली अंसारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं पौधे लगाए गए। खैर टेक्निकल संस्था में प्रबंधक इरशाद अहमद ने झंडारोहण किया। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु, ब्लॉक पर बीडीओ राम विलास राय, पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी महेश सिंह, पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज पर प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, उदयराज शुक्ल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेबरुआ में रामचंद्र शुक्ल, आइडियल पब्लिक स्कूल गनेशपुर में प्रबंधक अताउल्लाह मदनी, कुबा पब्लिक स्कूल मधवापुर में प्रबंधक शकूर मदनी, प्रावि औदही में मयंक शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। मिश्रौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। जनता इंटर कालेज असिधवा में कालेज के प्रधानाचार्य रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर प्रथम में प्रधानाध्यापक अभयंकर सिंह, द्वितीय में प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उमाकांत, पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज संतोष कुमार दुबे, बीआईसीटी में शाखा निर्देशक आकाश मिश्रा, सीएल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनायक राज शुक्ला, पूर्व व प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर में प्रधानाध्यापक अमित कुमार मलिक, प्राथमिक विद्यालय सिकरा बुजुर्ग में प्रधानाध्यापक रवि कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहडौरा में संकुल प्रभारी उमाकांत गुप्ता ने झंडा फहराया। कपिलवस्तु प्रतिनिधि के मुताबिक सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने ध्वजारोहण किया। मन्नीजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, बीआरसी भनवापुर में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ध्वजारोहण किया। स्टार एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में मलिक फिरोज अहमद, किसान लघु उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मन्नीजोत में नन्द किशोर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक सूर्या कन्या इंटर का लेज बुढनइया पकड़ी पर ध्वजारोहण प्रबंधक जगदंबिका पाल ने किया।
पथरा प्रतिनिधि के मुताबिक मदरसा तालिमुन कुरान बनवाया में प्रबंधक उबैदुर रहमान, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मिफताहुल उलूम मसिना खास में प्रबंधक हाजी मोहम्मद खालिद, प्राथमिक विद्यालय सुमहा, बिशुनपुरवा में प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रसाद चौधरी, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन पर प्रबंधक अमरेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसिना खास में प्रधान प्रतिनिधि राजमणि पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवा गडोरी में प्रधान प्रतिनिधि पिंटू यादव, प्राथमिक विद्यालय बनकटा में ग्राम प्रधान कुबेर ने ध्वजारोहण किया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील कार्यालय एसडीएम त्रिभुवन, सीओ कार्यालय पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी, ब्लाक पर प्रमुख सूर्यमती पांडेय, खुनियांव में ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्या, डॉ . राम मनोहर लोहिया स्नोतकोत्तर महाविद्यालय इटवा, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज इटवा, यशोदा देवी कन्या इंटर कालेज इटवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, अलफारुक इंटर कालेज अमौना इटवा में बसपा नेता अरशद खुर्शीद, रईस अहमद इंटर कालेज इटवा में प्रधानाचार्य माहताब आलम, इटवा थाने में थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर, कांग्रेस कार्यालय इटवा में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने झंडारोहण किया।
बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में रामकरन, मिडास लर्निंग स्कूल में रामसरन, विजडम पब्लिक स्कूल में घनश्याम जायसवाल, रामादेवी कौशल इंटर कॉलेज मोहाना में जय प्रकाश गुप्ता, बीआरसी बर्डपुर में बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, थाना मोहाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम पर प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, सीएचसी बर्डपुर में डॉ. सुबोध चंद्रा, सिद्धार्थ महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, आदर्श पब्लिक स्कूल में दीपेंद्र चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में महेश कुमार, चकइजोत में प्रधान सुनील यादव, पिपरसन में प्रधान सर्वेश जायसवाल, मरवाटिया कुर्मी में सालिक राम चौधरी, बनकटवा में चंद्रमोहन, चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. रवि प्रकाश चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
सोहांस प्रतिनिधि के मुताबिक छब्बू प्रसाद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज सोहांस खास में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामानन्द वर्मा, ग्राम प्रधान श्रीशप्रताप यादव ने ध्वजारोहण किया। श्री दुर्गा जी चौधरी पटेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज पटनी जंगल में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार चौधरी और भगौती प्रसाद बाल विद्या मंदिर पटनी जंगल में डॉ. वीरेंद्र यादव व रवींद्र प्रताप यादव ने ध्वजारोहण किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुुताबिक तहसील भवन पर तहसीलदार अरविंद कुमार, ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ एजाज अहमद , ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी सीपी गोंड, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़ में विधायक चौधरी अमर सिंह, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य एपी चंद, आदर्श थाना शोहरतगढ़ में सीओ सुनील सिंह, नगर पंचायत कार्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर में नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में सचिव लालता प्रसाद चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, प्रधानाध्यापिका प्राची त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय लेदवा में प्रधान कपूरचंद गुप्ता, महथा विद्यालय पर ग्राम प्रधान मोहम्मद आसिम नैयर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकटीहवा साधुआ नगर में ग्राम प्रधान शिव शंकर चौधरी, प्राथमिक विद्यालय अलीदापुर में प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष जफर आलम, प्राथमिक विद्यालय लुचुइया पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, पीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अर्चना सिंह, शारदा पब्लिक स्कूल में ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय सिंह व प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि, सेंट थॉमस स्कूल में प्रबंधक गिरीश पणिक्कर ने ध्वजारोहण किया।
हर ओर दिखा स्वतंत्रता दिवस का उत्साह
डुमरियागंज। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, भाजपा कार्यालय पर मधुसूदन अग्रहरि, कसीम रिजवी व राजेश द्विवेदी, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू व ईओ शिवकुमार, बसपा कार्यालय पर सैय्यदा खातून, कांग्रेस कार्यालय पर सच्चिदानन्द पांडेय, शाहपुर हिन्दू भवन व लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, बीआरसी डुमरियागंज पर बीईओ चन्द्रभूषण पांडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज पर डॉ. एमएम अंसारी, श्रीगुरुनानक चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया, बेदौला चैराहा स्थित सरस्वती शिशु एवं लघु माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरीशंकर त्रिपाठी, डुमरियागंज ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख मान्ती शक्ति मणि त्रिपाठी व बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, पीएचसी पर डॉ. शैलेन्द्रमणि ओझा, रमवापुर उर्फ नेबुआ प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान जगदंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, पैरामाउन्ट एकेडमी में प्रबंधक राजेश चौरसिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई में प्रधानाध्यापक तजामुल्लाह व रूहेल अहमद नेे झंडारोहण किया। तुरकौलिया तिवारी के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी ने झंडा फहराने के बाद पौधरोपण किया। बेंवा और बहेरिया प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान सियाराम ने झंडा रोहण किया। तेन्दुहार प्राथमिक विद्यालय पर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह, अरनी प्राथमिक स्कूल पर प्रधानाध्यापक आफताब आलम, विपणन केन्द्र डुमरियागंज पर एसएमआई उबैदुल्लाह ने ध्वजारोहण किया। दीवानी न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन, माली मैंनहा स्थित मुस्लिम जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक डॉ. नूर मोहम्मद, प्रधानाध्यापक जुबेर अहमद, साजिदा हास्पिटल पर डॉ. रफीउल्लाह खान ने भी ध्वजारोहण किया।
तहसील मुख्यालय पर मनाया गया आजादी का जश्न
बांसी। स्वाधीनता दिवस बांसी तहसील मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी कार्यालय पर नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने ध्वजारोहण किया। थाना कोतवाली बांसी पर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने परेड की सलामी ली। तहसील भवन पर एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडेय, जवाहर नवोदय विद्यालय पर प्राचार्य एके महाराणा, राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज, रतन सेन इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, मदरसा अनवारुल वलूम अकबरनगर, आयशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा, इकोनामिक डेवलेपमेंट सोसाइटी, खेसरहा ब्लॉक के मेहनुआ गांव में, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। नगरपालिका कार्यालय पर अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने सफाई कर्मियों में वर्दी बांटी।
विज्ञापन

सौ फीट की निकाली तिरंगा यात्रा
चिल्हिया। सरदार भगत सिंह युवा शक्ति संगठन द्वारा चिल्हिया में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सौ फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बा, टेकनार, कटया, गौहनिया तक तिरंगा यात्रा के साथ आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाया गया। नागेंद्र विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश गौड़, प्रेम शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आजाद सिंह, सनी मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें