भारतभारी के देवरिया स्तिथ गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल पर कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं व
भारतभारी। नगर पंचायत के देवरिया स्थित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल वृंदावन में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अरविंद सिंह प्रधानाचार्य शिवपति डिग्री कॉलेज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश व सरस्वती वंदना की प्रस्तुत दी।
गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल के प्रबंधक व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती की महिमा पर प्रकाश डाला। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही का प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ़ संजीव दीक्षित, तहसीलदार सनराज सिंह बघेल, सुषमा श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश चंदू चौधरी आदि मौजूद रहे।