फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंतोत्सव

Thu, 15 Feb 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी के देवरिया स्तिथ गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल पर कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं व 
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत के देवरिया स्थित गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल वृंदावन में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अरविंद सिंह प्रधानाचार्य शिवपति डिग्री कॉलेज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश व सरस्वती वंदना की प्रस्तुत दी।
विज्ञापन

गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली स्कूल के प्रबंधक व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती की महिमा पर प्रकाश डाला। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही का प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ़ संजीव दीक्षित, तहसीलदार सनराज सिंह बघेल, सुषमा श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश चंदू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें