फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सौहार्द से मनाएं सभी त्योहार

Wed, 29 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन कोतवाली परिसर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली परिसर में 6 जुलाई को लोटन जगन्नाथ यात्रा निकलने व ईद को सकुशल निपटाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें शांति व सौहार्द से त्योहार मनाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नौगढ़ योगानंद पांडेय ने कहा कि कोई भी त्योहार कोई भी सबका सम्मान करना चाहिए। नेपाल सीमा सटा होने के कारण अराजक तत्वों के आने की आशंका बनी रहती है। संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचना दें। साथ ही लोटन क्षेत्र के नई नियुक्ति हुए लेखपालों को भी यह निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में त्योहार में उस दिन तैनात रहेंगे।
किसी प्रकार की कोई सूचना हो सीधे हमे अवगत कराते रहना है। सीओ अकमल खां ने कहा कि ईद के दिन सुअर बाड़ों पर निगाह रखने की जरुरत है। अनावश्यक घूमने न पाए। अप्रत्यक्ष रूप से कोई जानकारी देना चाहे तो पुलिस के मोबाइल पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आप सभी का सहयोग चाहिए। आपसी भाईचारा से त्योहार मनाने में सभी की मदद होनी चाहिए। बैठक में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार यादव, मनमोहन मिश्रा, प्रेमप्रकाश सिंह, शिव शंकर पांडेय, दिवाकर पांडेय, केशव राजभर, मु. इद्रीश, बालक प्रसाद, दिनेश यादव, डॉ. हरिराम सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, महबूब, जनार्दन मौर्या, शिवकुमार, अफजल खां, मनोज जायसवाल, अतीकुर्रहमान, कमालुद्दीन, धीरेंद्र चौबे, अवधराम, योगेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, विनोद कुमार चौधरी, शिवशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें