फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स समय से पूरा कराने के निर्देश

Sun, 24 Nov 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए शनिवार को डीआईओएस ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स पूरा करने का निर्देश दिया।डीआईओएस ने कहा कि दिसंबर तक कोर्स पूर्ण न होने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के गोपनीय आख्या में असहयोग का जिक्र किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि खसेरहा में पाया कि अभी तक कोर्स पूरा नहीं है। बच्चों के समझ भी कक्षा अनुरूप नहीं है। डीआईओएस ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी है। ऐसे में छात्रों के समक्ष तैयारी के लिए कम समय बचा है। ऐसे में उनके कोर्स को पूर्ण कराने की अहम जिम्मेदारी विद्यालयों की है। सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में विषय दिसंबर के अंत तक पूरा करें। नियमित कक्षाएं संचालित हो और पूरी ईमानदारी से कोर्स पूरा हो। पचमोहनी में प्रधानाचार्य करूणाकांत समेत शिक्षक अजय शंकर उपाध्याय, आनंद ओझा, जयकांत, नीरज सिंह, मोहम्मद साजिद, साजन कुमार कश्यप, वेद प्रकाश जायसवाल, हनुमान पांडेय, क्रांति कुमारी, वंशीधर मौर्य, ज्ञान दास, नीरज पांडेय से कहा कि कोर्स पूरा हो गया है, तो रिवीजन का कार्य शुरू करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें