सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने डुमरियागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया रेहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका और विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की अधूरी चहारदीवारी को पूरा कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने एमडीएम के साथ ही बच्चों के शैक्षणिक स्तर, लर्निंग आउटकम और निपुण संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली। विद्यालय परिसर में कायाकल्प योजना में कुछ ही कार्य कराया गया है। उन्होंने सभी बिंदुओं पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संवाद