फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ के किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। एमडीएम मीनू के अनुसार भोजन दाल, चालव, सब्जी बनाया गया है, जिसका सैंपल देखा गया है। किचन एवं स्टोर रूम में प्रयोग किये जाने वाले दाल, चावल, तेल आदि का अवलोकन किया गया। छात्राओं के शैक्षिणक स्तर का परीक्षण के साथ भोजन, खेलकूद सहित आवासीय सुविधाओं के संबंध में वार्तालाप किया गया। टीवी खराब थी, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। कंप्यूटर कक्ष में तीन कंप्यूटर खराब पाए गए, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। किचन शेड के पास खराब पड़ी डेस्क बेंच ठीक कराने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें