फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे किसानों से गेहूं खरीद सुनिश्चित करें : डीएम

Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रवी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं खरीद के संबध में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि छोटे किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर क्रय करें। किसानों का 48 घंटे में भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित करे। जिस केंद्र प्रभारी द्वारा अभी तक खरीद नहीं की गई है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रतिदिन कम से कम 2000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन गेहूं खरीद की रिपोर्ट उपलब्ध कराये। क्रय केंद्र पर पीने के पानी और छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर व सभी एसडीएम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें