फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय में सीडीओ ने की पत्रावलियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों डिप्टी सीएमओ का फिर हुआ बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेने देने की बातचीत वायरल होने के मामले में सोमवार को जांच अधिकारी सीडीओ जयेंद्र कुमार ने पत्रावलियों की जांच की। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी एवं डॉ. बीएन चतुर्वेदी ने फिर बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल के मामले में सीडीओ जयेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग एवं निजी अस्पताल संचालकों की नजर टिकी हुई है। वहीं इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ भी वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच कर हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि वीडियो वायरल प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीडीओ ने बताया है कि दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। रिपोर्ट के अनुसार जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें