फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला अपराध में 90 दिन में सजा दिलाने वाला कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के दो गुटों ने इटवा ब्लॉक परिसर में दिया धरना, मांगों के लिए बुलंद की आवाज, मांगों के समर्थन में एपीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भाकियू भानू और अराजनैतिक गुट ने सोमवार को मांगों के समर्थन में इटवा ब्लॉक परिसर में धरना दिया। इसके बाद एक गुट ने बीडीओ तो दूसरे गुट ने एपीओ को मांग पत्र सौंपा। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विकास खंड इटवा में पूर्व में दिए गए ज्ञापन में क्या किया गया, इसकी जानकारी दी जाए। सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले मानदेय की जांच, छुट्टा घूम रहे पशुओं को गोवंशीय पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाए, नलकूपों की टूटी फूटी नालियों की मरम्मत कराने सहित सात सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार को दिया गया। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, भाकियू अराजनैतिक गुट के तहसील अध्यक्ष मुनीफ खान ने दिए ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आयोग के लागू होने से किसानों का भला होगा। कहा कि सभी फसलों की एमएसपी से कम मूल्य पर खरीद करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला अपराधों के मामले में आरोपियों के मुकदमे का फैसला 90 दिनों के अंदर करने के लिए कानून बनाया जाए। तहसील समाधान दिवस में आये मामलों का निस्तारण एक माह के अंदर अवश्य किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुखदेव सिंह वर्मा, गुड्डू चौधरी, ईश्वरी प्रसाद मिश्र, रामफेर, विशंभर चौरसिया, अब्दुल मोहसिन, महबूब, पुजारी विश्वकर्मा और मथुरा पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें