फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबूतरबाजों के चंगुल में फंसे...रोजागर मिला नहीं, हो गए कर्जदार

Mon, 23 Dec 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर रहे जालसाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। जिले में कबूतरबाजों का गिरोह सक्रिय है। विदेश में अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा देकर युवाओं को फंसा रहे जालसाज उन्हें कंगाल बना दे रहे हैं। इनके चंगुल में फंसे युवाओं को रोजगार तो नहीं मिल रहा है, उल्टे कर्जदार बन जा रहे हैं।
जिले में अलग-अलग नामों से ऑफिस खोल कर विदेश भेजने वालों का गिरोह फूल-फल रहा रहा है। गिरोह के कुछ सदस्य चौराहों, कस्बों व तहसील स्तर ऑफिस खोलकर युवाओं से लाखों रुपये वसूल लेते हैं और फर्जी वीजा व फर्जी टिकट देकर एयरपोर्ट भेज देते हैं। उनको जालसाजी का तब पता चलता है, जब वे एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास के लिए जाते हैं। वहां वीजा और टिकट की जांच होती है। जांच में दोनों फर्जी पाए जाते हैं।
विज्ञापन

किसी तरह वहां से निकलकर ऑफिस पहुंचने पर ऑफिस बंद मिलता है। ऑफिस में बैठने वालों का फोन बंद आने लगता है। पता चलता है कि 50 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर जालसाज फरार हो गए हैं। पीड़ित नजदीकी थाने में तहरीर देता है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन करती है। लेकिन, कुछ महीने बाद मामला ठंडे में बस्ते चला जा रहा है। पीड़ित थाने का चक्कर लगाकर थक जाता है और घर बैठ जाता है।
कई युवा विदेश जाने के लिए खेत व जेवर गिरवी रख देते हैं। जब उनको पता चलता है कि जो रुपये उसने वीजा व टिकट के लिए दिया था, उसे हड़प कर जालसाज फरार हो गया है। एक वर्ष पहले तक इस प्रकार की कई घटनाएं जिले में आईं। केस दर्ज हुआ, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। ये लोग आज भी कर्ज चुकता कर रहे हैं।
-
केस एक
25 नेपाली नागरिकों से ठग लिए 45 लाख
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में एक व्यक्ति ने ऑफिस खोला। उसने नेपाल में नेटवर्क मजबूत किया। इसके बाद विदेश में अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा देकर लोगों को फंसाया। 25 लोगों से 45 लाख रुपये ठग लिया। कई बार चक्कर लगाने के बाद वह धमकी देने लगा। मामला थाने पहुंचा तो रुपये लौटाने की बात कही। उसके बाद फरार हो गया। इस मामले में केस तो दर्ज हुआ लेकिन, पीड़ित नेपाल के रहने वाले थे। इसलिए पैरवी नहीं कर पाए। अब भी मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

-
केस दो
40 लोगों से 28 लाख की हुई थी ठगी
शोहरतगढ़ थाने में 2 दिसंबर 2022 को 40 लोगों ने विदेश भेजने का झांसा देकर 28 लाख रुपये ठग लिए जाने की शिकायत की थी। बताया था कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-730 के बगल में एक होटल व धर्मकांटा के पास विदेश भेजने का ऑफिस खुला था। ऑफिस में दो स्टॉफ थे। वे खाड़ी देशों में भेजने के लिए फोन पर सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर के युवाओं से संपर्क करते थे। 40 लोगों को नकली वीजा व नकली टिकट दे दिया था। 01 दिसंबर को विदेश जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां बताया गया कि वीजा व टिकट दोनों नकली है। वहां शोहरतगढ़ थाने आए और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें