फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 50 बोरी चावल पकड़ा

Mon, 28 Aug 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बाॅर्डर से सटे सिवहोरवा गांव के पास मंडी समिति के सचिव ने दबोचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर के सटे सिवहोरवा गांव के पास सोमवार एक पिकअप पर लदी 50 बोरी चावल को मंडी समिति के सचिव रामजी यादव ने पकड़ा लिया। पूछताछ में चालक गेट पास व किसी प्रकार प्रपत्र नहीं दिखा पाने के कारण अर्थदंड लगाया और पिकअप सीज कर दिया गया।

मंडी सचिव रामजी यादव ने बताया कि सूचना मिली की सीमा से सटे सिवहोरवा में अवैध चावल भंडारित होने के जा रहा है। सिवहोरवा गांव नेपाल बॉर्डर के किनारे भारतीय सीमा में स्थित है। मौके पर पहुंचकर गांव के पास पिकअप को रोका गया। चालक से गेट पास सहित अन्य कागजात की मांग किया गया। लेकिन चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पिकअप की तलाशी में 50 बोरी चावल लदे पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने लिखित पत्र देकर बताया कि गांव में चावल भंडारित किया जाता है। मौका देखकर उसे तस्कर साइकिल से नेपाल पहुंचा देते है। उसमें अपना नाम रमेश बताया। उसके बाद शमन शुल्क जमा करवाकर 12000 अर्थदंड लगाया गया। वहीं एआरटीओ ने पिकअप को ओवरलोड में सीज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें