फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से छीनी नकदी, अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से छीनी नकदी, अंगूठी
विज्ञापन

इटवा। थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया गया। उसके बाद आरोपियों ने नकदी और अंगूठी छीन ली। पीड़ित ने इटवा थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इटवा थाने के ग्राम भेलौहा निवासी लालजी यादव रोज ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार को वह सेमरी स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठे थे। उनका आरोप है कि पूर्व में हुए एक मामले से नाराज खानकोट सेमरी निवासी पंकज, बड़कन व अर्जुन उनके ग्राहक सेवा केंद्र पर आए और उन्हें पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर करने पर आरोपियों ने उनको छोड़कर उनकी उंगली से अंगूठी, गले से चेन व दराज में बीमा के ग्राहकों से मिले 58 हजार रुपये लूटकर चले गए। पीड़ित ने इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मारपीट व लूट का केस दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें