फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग व पर्व में खलल डालने वालों पर दर्ज होगा केस : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। होली को सकुशल संपन्न कराने व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए रविवार को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. व एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने जवानों साथ नगर में पैदल मार्च की।
मार्च शोहरतगढ़ थाना से निकलकर गड़ाकुल, गोलघर भारत माता चौक, शहीद बुधी स्मारक, कृषक गली, नीबी दोहनी पुलिस बूथ होते हुए थाना पर आकर समाप्त हुआ। डीएम ने कहा कि पर्व में खलल डालने वाले व हुड़दंग कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे किसी दूसरे को नुकसान हो जाए। एसपी अभिषेक महाजन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि होली व ईद पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं।
विज्ञापन

कहा कि होली 14 मार्च शुक्रवार को पड़ने से उसी दिन रोजेदार जुमे की नमाज अदा करेंगे। इसलिए दिन में बारह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें