सिद्धार्थनगर। नेपाली नागरिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर भारतीय नागरिक बनाने वाले तीन सरकारी कर्मचारियों सहित पांच लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। सीजेएम श्रद्धा भारतीय ने थानाध्यक्ष को समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। केस दर्ज कर उसकी प्रति एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में तलब की है।
उसका थाना क्षेत्र के सोहराब दरमियानी गांव के टोला मैनहवा निवासी रामनाथ पुत्र शोहरत ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी बहन सुलाती का पुत्र प्रभु उर्फ शंभू नेपाली नागरिक है। उसके बड़े भाई राममिलन की मृत्यु 40 वर्ष पहले हो गई थी। मुन्नी लाल हल्का लेखपाल, सुरेश चंद्र कानूनगो, अखिलेश यादव ग्राम पंचायत अधिकारी ने रामलखन व प्रभु की साजिश में शामिल होकर षडयंत्र कर उसके भांजे प्रभु को मृतक भाई का लड़का दिखाते हुए परिवार रजिस्टर और खतौनी में उसका नाम दर्ज कर दिया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला बनता हुआ पाकर थानाध्यक्ष उसका बाजार को पांचों के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।