सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर धर्म से जुड़ी टिप्पणी करते हुए एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एक समुदाय के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। लोगों ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी नौगढ़ चौकी पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन हुआ था। उसी को लेकर कस्बे में रहने वाला एक युवक सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप पर धर्म से जुड़ी टिप्पणी की। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद जब उसके घर जाकर हम लोगों ने उलाहना दिया तो गाली देने लगे और मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी कैफ निवासी पुरानी नौगढ़ के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद