फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, प्रधान सहित दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में प्रधान सहित दो पर केस
विज्ञापन

आरोपित के पड़ोस की रहने वाली युवती ने दी थी तहरीर
इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान सहित दो लोगों पर पड़ोस की युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इटवा पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने लिखा है कि उसके पिता और भाई मुंबई में हैं। वह मां के साथ घर पर रहती है। पांच मई को मां गांव में किसी के घर गई थी। वह घर में अकेली थी। उसी दौरान ग्राम प्रधान और एक अन्य व्यक्ति दीवार लांघकर उसके घर में घुस गए। फिर दोनों ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के घर आने के बाद पीड़ित ने जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान और अन्य आरोपित पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें