फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट में तीन पर केस

Wed, 19 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी दो पटीदारों के बीच पुराने विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम मारपीट हुई। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी रामबेलास व समय प्रकाश पटीदार हैं। इन लोगों के बीच आए दिन पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा होता रहता है। सोमवार की शाम को कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मैनावती, शिवम व चांदनी को हल्की चोट भी आई है। घटना की सूचना रामबेलास ने पुलिस को दिया। तहरीर के आधार पर समय प्रकाश, अशोक कुमार, वीरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें