डुमरियागंज। क्षेत्र में भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र के ग्राम हल्लौर के पश्चिम टोले के लोग कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिजली निगम के लापरवाही से डुमरियागंज क्षेत्र में लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती की जा रही है। साथ ही हल्लौर सहित कई गांवों मे कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से घरों में मोटर भी नहीं चल पा रहा है, विभाग के लोग लापरवाह बने हुए है। जिससे लोगाें में आक्रोश है।
श्याम सुंदर तिवारी
-