फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को संचारी रोग से बचाव की दें जानकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

: जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संचारी रोग से संबंधित बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग के संबंध में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक हुई। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. डीके चौधरी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि तृतीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल जिसमें 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता के लिए दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में लोगों को जानकारी देगें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं। दस्तक अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया गया। संचारी रोग एवं हीट वेव, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बीएसए को निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक की अहम भूमिका है। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. एके झा, संचारी रोग प्रभारी डाॅ. अमित शर्मा, डाॅ. समीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें