फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोटेदार के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 25 Oct 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। खाद्यान्न वितरण में मनमानी और स्टाॅक रजिस्टर मेें अनियमितता पाए जाने पर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया के उचित दर विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत डुमरियागंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। सप्लाई इंस्पेक्टर डुमरियागंज मुकेश कुमार की जांच आख्या के आधार पर एसडीएम के अनुमोदन पर ग्राम बसडीलिया की कोटेदार यासमीन फातिमा पत्नी चांद मोहम्मद के वितरण व स्टाॅक में अनियमितता मिली थी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें