संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन बाजार में तस्करी के लिए अवैध रूप से 550 बोरी यूरिया का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरु कर दी। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
26 जुलाई को कृषि अधिकारी और नायब तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि शिवम ट्रेडिंग कंपनी सिकरी बाजार में बिना दस्तावेज के अन्यत्र जनपद से यूरिया लाकर भंडारित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापा मारा और में बिना अभिलेखों 550 बोरी यूरिया पकड़ी। इस मामले में मोहाना थाना में चार लोगों पर केस दर्ज करवाया गया।
इसमें मैनुद्दीन उर्फ इरशाद अली उर्फ सूड्डू निवासी दुल्हा खुर्द टोला कठौतिया, मुलायम सिंह यादव निवासी दुल्हा जनूबी टोला दलदलहा थाना मोहाना, संतोष कुमार निवासी सोनाबंदी जनपद महराजगंज एवं ट्रक ड्राइवर बहादुर निवासी बेलवाटीकर थाना घुघली जनपद महराजगंज संलिप्त थे।
इस मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत थाना मोहाना में केस दर्ज कराया गया। इस संबंध में एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।ं