इटवा। तहसील गेट के सामने स्थित भूमि पर हुए कब्जे को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में इटवा पुलिस ने एक पक्ष से पांच ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों व दूसरे पक्ष से तीन ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तहसील गेट पर एक प्लाट को लेकर कुछ लोगों में लंबे अरसे से विवाद था। कई बार भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो चुके हैं। शनिवार को भी दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों को चोटे आई। इसमें दो लोगों को छोड़कर शेष को मामूली चोटे आई हैं। इटवा पुलिस के मुताबिक शनिवार को हुए इस झगड़े में एक पक्ष के इटवा थाने के सेमरा निवासी इशहाक की तरफ से दी गई तहरीर पर पांच ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष के इसी थाने के पहाडापुर निवासी जाहिद की तहरीर पर तीन ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यथोचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। संवाद