सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को पीएचसी मोहनकला, पीएचसी अकरहरा व पीएचसी बढ़नी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीएचसी माेहनकला के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। जिससे उनका एक दिन का वेतन काटते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद