संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। पीडी लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड बंगलुरू कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ कस्बे की दो दुकानों पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर टीम ने कंपनी के नाम का 6593 पाउच नकली फेवीक्विक बरामद किया। दोनों दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि वृहस्पतिवार को पीड़ीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड बंगलुरू कंपनी के कर्मचारी व पुलिस टीम ने कंपनी की फेवीक्विक उत्पादन की नकली उत्पाद बिक्री करने के मामले में शोहरतगढ़ कस्बे के दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अनिल कुमार की दुकान से 680 फेवीक्विक व आयुष मित्तल की दुकान से 6,593 फेवीक्विक पाउच बरामद किया गया। कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी जांच की तो कंपनी की कॉपीराइट फेवीक्विक पाया गया। उसके बाद दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।