फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी कर नेपाल जा रहा 60 बोरी प्याज बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने खुनुवा व ककरहवा में प्याज लदा वाहन व बाइक पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा के खुनुवा और ककरहवा चौकी के पास 60 बोरी प्याज बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खुनुवा के पास 50 बोरी प्याज लदे वाहन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं ककरहवा में 10 बोरी प्याज लदे रो बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने बरामद प्याज, वाहन व बाइक के साथ गिरफ्तार लोगों को कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

भारत में आठ दिसंबर से 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। प्याज की घरेलू उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए भारत में लगे प्रतिबंध से नेपाल में किल्लत हो गयी है। वहां मिल रहे महंगी कीमत के चलते सीमा पर प्याज की तस्करी बढ़ गयी है। बुधवार देर शाम खुनुवा में गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने सहायक कमांडेंट राजपाल के नेतृत्व में एक पिकअप पर 50 बोरी प्याज भारत से नेपाल ले जाने के दौरान रोककर कब्जे में ले लिया। वाहन के साथ गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पता चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी दिलीप कुमार बताया। वहीं ककरहवा में एसएसबी जवानों ने दो बाइक पर 10 बोरी प्याज लादकर नेपाल ले जाने के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता नेपाल के रूपनदेही जिला के थाना सुरिपारा के मायादेवी वार्ड नंबर दो के गांव महादेव निवासी राजेंद्र लोध एवं शेर चंद्र गुप्ता बताया। एसएसबी ने बरामद प्याज, पिकअप, दोनों बाइक एवं तस्करों को सीमा शुल्क कार्यालय को सुपुर्द कर दिया। कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य
विज्ञापन

अपराधों की रोकथाम के लिए नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें