फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की मौत के मामले में पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका की मौत के मामले में पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन

बर्डपुर। शिक्षिका की मौत के मामले में मोहाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
मृतका के पिता की तहरीर पर शिक्षिका के पति पति, सास, ससुर को आरोपित बनाया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई थी।
फतेहपुर जनपद निवासी शिक्षिक प्रतिभा सिंह (29) पत्नी अखिलेश जनपद के बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं। वह बर्डपुर कस्बे में पलटा देवी मार्ग पर स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। 15 जुलाई को कमरे के दरवाजे में फंदे के सहारे लटकता हुआ उनका शव मिला था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचमाना करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने प्रतिभा के पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहाना के थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपित पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले में खिंचाव से हुई थी मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षिका की मौत गले में खिंचाव से हुई थी। उसमें गला दबाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। ऐसा पुलिस का मानना है। वहीं दहेज हत्या का केस दर्ज होने के बाद लोग कई तरीके सवाल खड़ा कर रहे हैं। आसपास लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। कभी भी विवाद नहीं होता था। दोनों हंसी-खुशी रहते थे और उनके माता-पिता घटनास्थल से लगभग साढे़ 400 किलोमीटर दूर फतेहपुर जिले में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें