फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेशन रोड से हटवाए ठेले, आज चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाते एसडीम डॉ. ललित कुमार मिश्र। स्रोत विज्ञ​प्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की टीम ने बृहस्पतिवार शाम स्टेशन रोड पर ठेले हटवाए और आसपास के लोगों को चेतावनी दी। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया है, जबकि शुक्रवार को सड़क के किनारे जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां बुल्डोजर चलाया जाएगा।
स्टेशन रोड पर शाम को प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां जाम से वाहनों के पहिए रेंग रहे थे, क्योंकि सड़क की दोनों पटरियों पर ठेले वालों का कब्जा था। कुछ दुकानदारों ने सड़क पर बोरी बिछाकर सब्जी व फल की दुकान लगा ली थी। ईओ नगर पालिका परिषद विंध्याचल गुप्ता व पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम ने अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड आसपास ही रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन है। जब ट्रेन रुकती है, तो एक साथ अधिक संख्या में यात्री उतरने पर जाम लग जाता है। अक्सर रेल यात्रियों के कारण बस स्टेशन की बसें भी जाम की चपेट में आ जाती है। रेलवे ने अपनी जमीन में चहारदीवारी बनाने का काम शुरू किया है तो वाहनों व राहगीरों के लिए सड़क और सकरी हो गई है। इस कारण अतिक्रमण हटना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें