फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से बचने के लिए बच्चों पर दें ध्यान

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक पर खाद्य पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रशिक्षण में उपस्थित ब्लॉककर्मी व स्वा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कुपोषण से बचने के लिए बच्चों पर दें ध्यान
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को खाद्य पोषण एवं स्वास्थ्य स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सामाजिक कार्य उपसमिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। स्वास्थ्य सखी और सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। कुपोषण से बचने के लिए बच्चों पर ध्यान देने की नसीहत दी गई।
बीडीओ खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि बच्चों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त बनाने और उन्हें स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति स्वास्थ्य सखी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रेरित और जागरूक करें। प्रशिक्षण अधिकारी आशीष कुमार सिंह, शिव बहादुर, एडीओ आईएसबी ने महिलाओं को माहवारी के समय भोजन के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भोजन में मछली तिल के लड्डू, सहजन, अलसी, नींबू, संतरा, पालक, हरि पत्तेदार सब्जियां, तरबूज खीरा, ककड़ी को शामिल करें। दिन में कम से कम आठ बार एक-एक गिलास पानी पीएं, जिससे वे स्वस्थ और हेल्थी रहें। इस दौरान मानसी पटेल, बीएमएम मनीष पांडेय, प्रमोद मिश्रा, अमित पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल मोदनवाल, ग्राम संगठन पदाधिकारी अलका श्रीवास्तव, अंशिका शर्मा, मरियम, नूतन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें