फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार का टायर फटा, दुल्हन समेत छह घायल

Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोपलापुर गांव के पास एक कार का टायर फटा गया। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार विदा होकर आ रही दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाने के गजेहडा गांव निवासी एक परिवार रविवार को इटवा थाने के ग्राम राजपुर बरात लेकर गया था। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई कराकर घर के लिए कार से निकले थे। अभी इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित भोपलापुर के पास पहुंचे थे। तभी चार पहिया वाहन का अगला टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर खाई में चली गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। कार से चीख-पुकार मच गई। एक-एक करके सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में वाहन में सवार ज्योति (18) पत्नी राजेश, अंकित (8) पुत्र सुरेश, अनिल (3) पुत्र मिठाई लाल, विजय (27) पुत्र पितांबर निवासी गजेहडा, रेखा (34) पत्नी विन्नो ग्राम खोरिया शीतल प्रसाद, अमित (34) पुत्र रितेश निवासी ग्राम टीकुर सभी थाना ढेबरुवा घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इनका इलाज चल रहा है, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी का कहना है कि मामला जानकारी में है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें