फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटकांड : बिहार के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से कार बुकिंग करके बिहार के गोपालगंज में ले जाकर मारपीट करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश बृहस्पतिवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओजी, जोगिया, सदर और शोहरतगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पतरिया गांव के पास हाईवे पर मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। घेराबंदी करके दोनों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से लूट की इनोवा, मोबाइल और तमंचा आदि बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश बिहार राज्य के बैशाली और छपरा जनपद के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, जनपद में उनकी यह पहली वारदात थी। उनकी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइंस सभागार में वारदात का खुलासा किया ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को नागेंद्र गुप्ता निवासी शिवपुरी कॉलोनी, शास्त्री नगर थाना कोतवाली नौगढ़ की कार बुकिंग करके दो लोग सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से बिहार राज्य के गोपालगंज में लेकर गए और वहां मारपीट करके कार, मोबाइल, नकदी लूट लिए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मारपीट कार लूट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले की जांच के लिए सदर पुलिस और एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी थी।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च की भोर में मिथिलेश कुमार राय प्रभारी एसओजी मय टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस साड़ी तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस के रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन न रोकते हुए डिवाइडर से टकराकर शोहरतगढ़ की ओर भागने लगा। वाहन में बदमाश होने के संदेह पर सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष एवं अधिकारी को दी गई।
विज्ञापन

आगे से नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ मय टीम व अभय सिंह, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मय टीम और पीछे से मिथिलेश कुमार राय की ओर से संयुक्त रूप से घेराबंदी की गई। इस दौरान सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर ग्राम पतसिया के पास समय लगभग रात 2:45 बजे पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश इनोवा वाहन से उतरकर भागने लगे तथा अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली एसओजी टीम की गाड़ी पर लगी, जबकि पुलिस टीम सुरक्षित रही।
पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और एक अन्य अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में घायल की पहचान अंकित कुमार निवासी भरतपुर थाना महुआ जिला वैशाली, विजय सिंह निवासी ग्राम आमी थाना अवतार नगर जिला सारण (छपरा) राज्य बिहार के रूप में हुई। मौके से बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक खोखा कारतूस तमंचे के अंदर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें