फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में पलटी कार, एक सवार की मौत, दूसरा घायल

Wed, 04 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र के बनगवांनानकार गांव के पास नहर में पलटी कार।
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बनगवां नानकार गांव के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के सूखा पुरवा निवासी ओमप्रकाश मिश्र (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र और एक अन्य अभिषेक पुत्र राम सूरत निवासी दशकोलवा थाना लालगंज जनपद बस्ती एक कार से भवानीगंज थाना क्षेत्र के गहिरौला गांव निवासी कृष्ण दत्त शुक्ल के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जो बनगवां नानकार गांव के पास से गहिरौला को जाने वाले मार्ग से आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इस हादसे में कार सवार ओम प्रकाश मिश्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें