फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार पलटी, एसडीएम सहित दो घायल

Sat, 08 Mar 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। इटवा रोड पर शनिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर पलट गई। कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी बांसी लाया गया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है । गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भैंसठ गांव निवासी सुल्तानपुर के एसडीएम संतोष कुमार ओझा का परिवार
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रम से गांव लौट रहा था। गोल्हौरा क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव के पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार एसडीएम संतोष कुमार ओझा और उमाशंकर ओझा घायल हो गए। उमाशंकर ओझा का हाथ टूट जाने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें