फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या से लौट रहे सिद्धार्थनगर के श्रद्धालुओं की कार पलटी, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडन करवाकर लौटते समय कप्तानगंज के दुधौरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। दुधौरा गांव के पास फोरलेन पर अयोध्या से मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार निवासी राम लखन कसौधन के सबसे छोटे बेटे सर्वेश कसौधन की बेटी अवंतिका कसौधन का सोमवार को मुंडन संस्कार था। परिवार के लोग कार से मुंडन कराने अयोध्या गए थे। देर रात सभी लोग वापस आ थे। कार सर्वेश कसौधन चला रहे थे। रात करीब 11:45 बजे कप्तानगंज क्षेत्र के दुधौरा गांव के पास कार को पीछे से एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुष्का उर्फ खुशी (16) पुत्री दिनेश चंद्र कसौधन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार रोली कसौधन (22) पुत्री लाल बिहारी, राम लखन कसौधन (75), मंजू कसौधन (34) पत्नी जग प्रसाद, संगीता कसौधन (42) पत्नी लाल बिहारी, सुषमा कसौधन (23) पत्नी सर्वेश कसौधन घायल हो गईं।
कार चला रहे सर्वेश कसौधन और उनके भाई रमेश कसौधन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंर्द कुमार मिश्र ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


..

एयरबैग खुलने से बची कई जान

कार पलटने से उसका दोनों एयरबैग खुल गया था। इससे चालक सहित अन्य लोगों को कम चोट लगी। हालांकि, कार पलटते समय अनुष्का का सिर नीचे पड़ जाने के कारण उसकी जान चली गई। हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें