फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 09 Jun 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलाैली।
विज्ञापन

शिवनगर डिडईक्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित महारा शिव मंदिर के पास सोमवार देर शाम कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि, कार सवार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बांसी कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के निवासी दो सगे भाई प्रदीप (16) और विनय (20) पुत्र राधेश्याम किसी काम से एक ही साथ बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि घर लौट रहे थे, तभी असनहरा शिव मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कारण बाइक में टक्कर मारते हुए खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

इस हादसे में प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, कार सवार गोल्हौरा क्षेत्र के जाल्हेखोर निवासी मनोज द्विवेदी पुत्र ब्रह्मानंद द्विवेदी व अनिल शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा कार से बस्ती जिले के दमयापरसा रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जा रहा कि मृतकों की मां का बस्ती स्थित किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अपनी मां के लिए घर से खाना लेकर बस्ती गए थे, जो घर वापसी में मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गए। एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में शोक का आलम है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने कार को कस्टडी में ले लिया है। सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें